Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 2, 2026

एमआईईटी में भविष्य की तकनीक पर प्रशिक्षण, शिक्षकों ने सीखे ऑटोमेशन के नए तरीके

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बदलती तकनीक के दौर में अब ऐसे सॉफ्टवेयर और रोबोटिक सिस्टम तेजी से विकसित हो रहे हैं, जो इंसानों की तरह कंप्यूटर पर होने वाले कई काम खुद कर सकते हैं। इसी आधुनिक तकनीक रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन की जानकारी देने के लिए एमआईईटी के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आईसीटी एकेडमी के सहयोग से एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का मुख्य विषय “यूआई पाथ रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन” रहा। इसमें शिक्षकों और प्रतिभागियों को बताया गया कि कैसे आज बैंकिंग, अस्पताल, कंपनियों और उद्योगों में बार-बार होने वाले काम अब ऑटोमेशन की मदद से तेजी और सटीकता के साथ किए जा रहे हैं। दुनिया भर में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन का उपयोग लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह तकनीक रोजगार और उद्योग दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन विशेषज्ञ प्रशिक्षण सैयद जीशान अली क़ादरी ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को यूआई पाथ स्टूडियो, वर्कफ़्लो ऑटोमेशन, स्क्रीन स्क्रैपिंग, डाटा एक्सट्रैक्शन, एक्सेल और पीडीएफ ऑटोमेशन जैसी तकनीकों की सरल और व्यावहारिक जानकारी दी।


कार्यक्रम में कैंपस डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) संजय कुमार सिंह, डीन एकेडमिक डॉ. संजीव सिंह, गौरव कंसल एवं रोहित अग्रवाल, एसोसिएट डीन ट्रेनिंग, प्रो. (डॉ.) स्वाति शर्मा, विभागाध्यक्ष आईटी सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं फैकल्टी कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। एफडीपी का समन्वय डॉ. पुनित मित्तल एवं डॉ. रोहित कुमार सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here