नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। हरिद्वार में रविवार, दिनांक 17/05/26 को 8वीं ISF नेशनल कराटे प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका शुभारंभ उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन सिंह कौशिक जी ने किया। इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों के लगभग 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें एमडीपीएस कराटे एकेडमी मऊखास, मेरठ के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण पदक के साथ 2 कांस्य पदक प्राप्त किए।
सब जूनियर गर्ल्स में अन्वी प्रजापति, कनक सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया व नंदनी प्रजापति ने रजत पदक प्राप्त किया। जूनियर गर्ल्स में सिद्धि तोमर, भूमिका शर्मा, प्रेरणा तोमर ने स्वर्ण पदक व मानवी तोमर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर ब्वॉयज में नक्श ने स्वर्ण पदक व सीनियर ब्वॉयज में शुभम ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस खुशी के मौके पर मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष श्री तरुण तोमर जी ने व अभिभावक गणों ने बच्चों को शुभकामनाएं व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जयपाल सैनी, विजय सैनी व राजकुमार प्रजापति उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment