शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना लिसाड़ी गेट की मिशन शक्ति प्रभारी द्वारा नशे के विरुद्द चलाये गये अभियान के तहत अभियुक्त हासिम उर्फ सोनू को 720 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष थाना लिसाड़ी गेट के नेतृत्व में मुखबिर द्वारा सूचना पर मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना लिसाड़ी गेट मेरठ की मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी के द्वारा कुल 720 ग्राम अवैध गांजे के साथ अभियुक्त हासिम उर्फ सोनू पुत्र मेहरबान निवासी शहजाद कालोनी समर गार्डन को खुशहाल नगर पानी की टंकी के पास मैदान से गिरफ्तार किया गया। माल बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्द मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों के नाम
दलवीर सिंह थानाध्यक्ष, महिला उप निरीक्षक प्रियंका शर्मा प्रभारी मिशन शक्ति केन्द्र, उप निरीक्षक सुमित नायक, कांस्टेबल सोनम, कांस्टेबल मोनी, कृष्ण वीर, काव्य वशिष्ठ।
No comments:
Post a Comment