रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के बालाजी हॉस्पिटल में रविवार को हरि प्रिया हॉट एंड आई केयर सेंटर हर्ष कमशिऊ पार्क प्रथम तल अजंता कॉलोनी गढ़ रोड मेरठ की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ जीनू प्रिया त्यागी द्वारा आयोजित नेत्र जांच शिविर लगाया गया जिसमें लगभग 250 मरीजों की आंखों की जांच कर निशुल्क दवाई वितरित की गई तथा उनके उपचार एवं मार्गदर्शन जागरूक किया।
शिविर के दौरान मरीजों को आंखों से संबंधित बीमारियों, उनकी रोकथाम एवं उचित देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. जीन्नू प्रिया त्यागी ने लोगों को समय-समय पर आंखों की जांच कराने और आंखों की सेहत के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उनकी टीम के सदस्य राजीव, युवा समाजसेवी आकाश धारवान, आरुषी बंसला, बल्लू एवं मृणाल कहां विशेष सहयोग रहा और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक सराहनीय कदम की पहल बताया।

No comments:
Post a Comment