Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 27, 2026

102 साल की दादी को सदभावना परिवार ने किया सम्मानित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बुजुर्गों का सम्मान और सेवा समर्पण का भाव सिखाने सदभावना फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भावना शर्मा अपनी बेटियों की टीम लेकर गांव सौंदत पहुंची , वहाँ लाल सिंह जी की 102 वर्ष की माताजी कैलाशो,100 वर्ष के पिता रामो सिंह से बातचीत की 

उन्होंने बताया घर की सभी बेटियां उनका ध्यान रखती हैं ,कई साल पहले फालिस पड़ा था तुरंत इलाज कराया,अब हम स्वस्थ हैं फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष अश्वनी शर्मा और डॉ भावना ने दोनों को चादर ओर पटका पहनाकर सम्मानित किया,डॉ भावना ने बताया,बेटियों इस समय आपको बिजुर्गो के आशीर्वाद की बहुत जरूरत है,जीवन में पढ़ाई के साथ साथ ये आशीर्वाद ही आपको कामयाब करेगा ये अनमोल है इसे खरीदा नहीं जा सकता,सेवा से अर्जित किया जाता है,घर के बुजुर्गों की सेवा से भगवान भी प्रसन्न रहते हैं,जब तक परिवार पर इनका साया है,परिवार बंधा रहता है और इनके अनुभव परिवार के बच्चों को गलत राह पर जाने से रोकते रहेंगे, साथ में रहे। संगीता, रेखा, ईशा, माही गोस्वामी, हिमानी, पायल, शिवानी, आकांक्षा और सानिया मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here