तरुण आहुजा
नित्य संदेश, मेरठ: शहर में इन दिनों हालात कुछ ऐसे नजर आ रहे हैं कि आम जनता के बीच एक सवाल बार-बार उठ रहा है! अब क्या होगा! स्कूल, हॉस्पिटल, रेस्टोरेंट, जिम, मेडिकल स्टोर यहां तक कि बैंक भी सील होने के बाद अब मंदिर ओर राशन एजेंसी भी रडार पर नजर आ रही है!
44 जगह सील ओर उसके बाद क़रीब 800 जगह नोटिस चस्पा होने से व्यापारियों में एक डर है जब सबकुछ बंद हो जाएगा तो बचेगा क्या ओर इन सबके बीच एक सवाल है! कि बन रहे निर्माणों पर कार्यवाही क्यों नहीं! सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सेक्टर 1 से 13 तक व्यवसायिक गतिविधियों बंद होती जा रही है! बावजूद इसके अब भी कुछ जगह अवैध निर्माण खुलेआम बन रहे है! जिसको लेकर आवास विकास पर भेदभाव के आरोप लग रहे है! 2/1 जब बन रहा था उसपर एई सौरभ द्वारा सील की कार्यवाही की गई थी जोकि 12 दिन बाद खुल गई! लेकिन पास में ही बन रहे 651/6 ओर 239/1 पर कार्यवाही न होना कही न कही सेटिंग दर्शा रहा है! अब देखना है क्या पूरे शास्त्री नगर में ही कार्यवाही होगी या 30 साल पुराने पर कार्यवाही ओर बन रहे नए निर्माणों पर लापरवाही?

No comments:
Post a Comment