Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 26, 2026

सेंट जॉन्स स्कूल के नाम पर रजिस्टर्ड कार बनी ‘चलती-फिरती मौत’, युवक को टक्कर मार फरार

तरुण आहुजा

नित्य संदेश, मेरठ। मोहनपुरी नाले वाली रोड पर शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक तेज रफ्तार काली टाटा सफारी कार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। हादसे में 109 आर्य नगर सूरजकुंड रोड निवासी आशुतोष पुंडीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अत्यधिक तेज गति में थी और सामने से टक्कर मारकर बिना रुके निकल गई। बताया जा रहा है कि कार नंबर UP 15 ED 7543 सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स, मिशन कंपाउंड के फादर के नाम पर रजिस्टर्ड है। घायल युवक को तुरंत आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन होगा 


चौंकाने वाली बात यह है कि यह कार सितंबर 2023 मॉडल की बताई जा रही है और इस पर पहले से ही ओवरस्पीड के 19 चालान दर्ज हैं। इसके बावजूद अब तक पुलिस द्वारा वाहन को सीज नहीं किया गया, जिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ऐसी लापरवाही भरी ड्राइविंग से यह कार “चलती-फिरती मौत” बन चुकी है। अब सवाल यह है कि आखिर इतनी शिकायतों और चालानों के बावजूद भी इस कार पर सख्त कार्रवाई कब होगी?

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here