रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के गांव इकला रसूलपुर के 16 वर्षीय अकरम पुत्र जाफर आलम नाबालिग का शव जंगल में खल वाली जोहड़ी के पास पेड़ से फांसी पर लटका मिला।
शव को खेलते बच्चों ने देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों ने नीचे उतारकर निजी चिकित्सक के पास ले जाया, जहां मृत घोषित किया गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सुदीश सिरोही मैं फोर्स के साथ व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में कोहराम।
No comments:
Post a Comment