नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। इसमें नीरव ने 33 रन, फवाज ने 31 रन, देवांश ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में कबीर ने 3, विवेक ने 3, आईस और रियांश ने दो दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 24.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाकर एक विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से भाविक ने 44, जैद ने 42, प्रत्यक्ष ने 40, आरव ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में आयुष ने 3, नीरव ने 3, फवाज ने 3 विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग में एक मुकाबला खेला जाएगा।

No comments:
Post a Comment