Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 19, 2026

किठौर पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


इकराम चौधरी 
नित्य संदेश, मेरठकिठौर पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक, 18 अप्रैल 2026 को ग्राम हसनपुर कला निवासी नानक पुत्र लाल सिंह ने थाना किठौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव के ही जावेद और रिहान (दोनों पुत्र जाकिर) ने उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और छेड़छाड़ की। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का भी आरोप लगाया गया।

इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा संख्या 167/26 के तहत धारा 352, 115(2), 351(3), 74/76 बीएनएस तथा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट और 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में 19 अप्रैल 2026 को किठौर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को ग्राम हसनपुर कला से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद पुत्र जाकिर और रिहान पुत्र जाकिर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक पवन कुमार और कांस्टेबल किरण शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here