Breaking

Your Ads Here

Tuesday, April 7, 2026

टैफे जेफार्म का उद्घाटन कृषि समुदाय के सशक्तीकरण की ओर एक और कदम



नित्य संदेश ब्यूरो

नोएडा। दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर निर्माताओं में से एक, ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड ने 2 अप्रैल 2026 को भवानी मंडी में अपने अनुकूली अनुसंधान केंद्र, टैफे जेफार्म राजस्थान का उद्घाटन किया जो टिकाऊ कृषि पद्धतियों को साझा करके कृषि उत्पादकता और किसानों की समृद्धि को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। कार्यक्रम की शुरुआत में श्री टी.आर. केशवन, ग्रुप प्रेसिडेंट - कॉर्पोरेट रिलेशन एंड अलायन्सेज, ने एक विशेष संबोधन प्रस्तुत किया। टैफे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री संदीप सिन्हा ने स्थानीय सरकारी संगठनों के प्रमुख सदस्यों, राजस्थान डीलर पार्टनरों और सबसे महत्वपूर्ण अतिथियों - अपने ग्राहकों की उपस्थिति में इस केंद्र का उद्घाटन किया।


उद्घाटन के अवसर पर, टैफे की वाइस चेयरमैन डॉ. लक्ष्मी वेणु ने कहा हमारा मानना है कि क्षेत्र विशिष्ट ज्ञान, उपयुक्त प्रौद्योगिकी और संधारणीयता अपनाकर ही भारतीय कृषि प्रगति को गति मिल सकती है। जेफार्म राजस्थान का उद्घाटन इसी विश्वास का प्रतिबिंब है, साथ ही हम अपनी सीएसआर पहलों के माध्यम से किसानों के विकास में उनके साझेदार बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह केंद्र व्यावहारिक शिक्षण के अवसर प्रदान करता है—जहाँ किसान प्रत्यक्ष कृषि निदर्शनों, फसल-विशिष्ट अनुप्रयोगों और लक्षित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से समाधानों को देख, अनुभव और अपना पाएँगे। जेफार्म राजस्थान, एक प्रमुख केंद्र के रूप में, कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने और राजस्थान तथा उत्तर भारत में किसानों तक इसके लाभ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। टैफे अपने ह्यकल्टीवेटिंग द वर्ल्ड' विजन के तहत राजस्थान के कृषि समुदाय के साथ अपने दीर्घकालिक जुड़ाव को मजबूत बनाने के साथ-साथ हमारी इस मान्यता को दर्शाता है कि संधारणीय कृषि विकास हमेशा समावेशी, व्यावहारिक और किसान-केंद्रित होना चाहिए।



नव उद्घाटित जेफार्म राजस्थान एक अत्याधुनिक तथा एकीकृत कृषि अनुसंधान एवं विकास केंद्र है, जो अपने निम्नलिखित अनुभागों के माध्यम से किसानों को सहायता प्रदान करता है: ग्राहक अनुभव केंद्र (सीईसी) झ्रलाइव प्रदर्शनों और इंटरैक्टिव अनुभवों के माध्यम से टैफे की उत्पाद श्रृंखला का निदर्शन करता है। उत्पाद प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) झ्रडीलरों, सेवा कर्मियों और किसानों के लिए व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करता है। किसान संपर्क केंद्र झ्रज्ञान प्रसार, सर्वोत्तम पद्धतियों और आधुनिक कृषि तकनीकों पर जानकारी उपलब्ध कराता है। इस केंद्र का उद्देश्य किसानों को केवल व्यावहारिक जानकारियाँ प्रदान करना ही नहीं, बल्कि रियल-टाइम निदर्शन के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना भी है, ताकि उनकी उत्पादकता और दक्षता में सुधार हो सके। किसानों को इस केंद्र में कृषि विज्ञान के साथ-साथ कृषि पद्धतियों में नवीनतम प्रगतियों की जानकारी मिलेगी, जैसे कि फसल उत्पादन, संरक्षण और प्रसंस्करण के रुझान, साथ ही भारतीय कृषि परिस्थितियों के अनुकूल अपनाए गए विश्व स्तरीय कृषि मशीनीकरण समाधान भी प्रदर्शित होंगे।


जेफार्म भवानी मंडी केंद्र किसानों की सक्रिय भागीदारी के साथ राजस्थान के कृषि परिदृश्य को अधिक उत्पादकशील तथा संधारणीय भविष्य की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। टैफे अपने ग्राहकों को सशक्तीकरण प्रदान कर, एक प्रगतिशील, आत्मनिर्भर और समृद्ध कृषि समुदाय बनाने की दिशा में प्रयासरत है। टैफे की विशिष्ट कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण पहल - जेफार्म की स्थापना 1964 में चेन्नई के केलंबक्कम में हुई थी और तब से यह कृषि मशीनीकरण और जमीनी स्तर पर कृषि आवश्यकताओं के बीच की खाई को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केलंबक्कम के अलावा, तेलंगाना में भी एक जेफार्म केंद्र मौजूद है। राजस्थान की जेफार्म और उत्पाद प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) एक सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) पहल है और देश में यह इस प्रकार का तीसरा केंद्र है।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here