नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर किरण प्रदीप के संरक्षण में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष्य में पोस्टर बनवाये गये। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम का प्रचार प्रसार करना था। कार्यक्रम में सविता, तनु, स्नेहा, रेनू, सोफिया लाएबा आदि स्वयंसेविकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया उन्होंने आकर्षक पोस्टर बनाएं एवं सभी को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विषय में जागरूक किया एवं इस अधिनियम को अपना समर्थन दिया।

No comments:
Post a Comment