Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 22, 2026

'पृथ्वी दिवस' अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

परिक्षितगढ़। के.वी. पब्लिक स्कूल में 'पृथ्वी दिवस' अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम "Our Power, Our Planet" के अंतर्गत नर्सरी से कक्षा 2 तक के नन्हे बच्चों ने पौधरोपण अभियान में हिस्सा लेकर अपने हाथों से बीज रोपे, जिसे विद्यालय के निदेशक असीम गुप्ता ने भविष्य की सुरक्षित नींव बताया। वहीं, कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने एक मार्मिक लघु नाटक के माध्यम से 'पेड़ बचाओ, पृथ्वी बचाओ' का संदेश दिया और दिव्यांशी, ज़ैब व काव्या जैसे प्रखर वक्ताओं ने भाषणों के जरिए प्लास्टिक निषेध व जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक 'ग्रीन शपथ' के साथ हुआ, जिसने इन नन्हे पर्यावरण दूतों के मन में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का गहरा बीज बो दिया। इस मौके पर स्कूल की ससथापिका श्रीमती कमलेश कुमारी प्रधानाचार्य डॉक्टर विनय गुप्ता मोजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here