![]() |
| डॉ० अंजना चक्रपाणि मिश्र |
नित्य संदेश, इंदौर। विगत 9 से भी अधिक वर्षों से शब्द शक्ति की संवाहक के रूप में सक्रिय शहर की प्रतिष्ठित संस्था वामा साहित्य मंच के तत्वावधान में 5 सितंबर, शनिवार को प्रातः 11:30 बजे, जाल सभागृह में एक गरिमामयी साहित्यिक समारोह आयोजित है। इस कार्यक्रम विशेष में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ० अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों — काव्य संग्रह मन अनहद नाद और आलेख संग्रह अनकहे से संवाद का शुचित विमोचन संपन्न होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार एवं शिवना प्रकाशन के सारथी पंकज सुबीर होंगे,विशिष्ट अतिथि के रूप में सामान प्रशासन विभाग की पूर्व सचिव और आई.ए.एस. श्रीमती शैलबाला मार्टिन पाठक उपस्थित रहेंगी. पुस्तकों पर गहन चर्चा प्रोफेसर एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० गरिमा संजय दुबे करेंगी,जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवयित्री प्रीति दुबे द्वारा किया जाएगा।

इस समारोह का शुभारंभ लब्धप्रतिष्ठ गायिका आकांक्षा जाचक शेट्टी की मधुर स्वर लहरी में प्रस्तुत सरस्वती वंदना से होगा। साहित्यिक गरिमा से ओत-प्रोत वामा साहित्य मंच के इस आयोजन को लेकर शहर के प्रबुद्धजनों और साहित्य प्रेमियों में खासा उत्साह है। वामा साहित्य मंच की अध्यक्षा ज्योति जैन ने शहर के साहित्य अनुरागियों और सुधी पाठकों को इस विमोचन समारोह में सादर आमंत्रित किया है।

No comments:
Post a Comment