Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 22, 2026

साहिल और अक्ष की बल्लेबाजी से जीटीबी लायंस की जीत


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट समर कैंप में बुधवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लायंस व ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें साहित और अक्ष की बल्लेबाजी के चलते गुरु तेग बहादुर ने जीत प्राप्त की।

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हन्टर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। इसमें देवांश ने 47, ओम ने 42, आदि ने 35, सुहैल ने 29 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में प्रत्यक्ष ने तीन, कबीर जैन ने चार व आयुष ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लायंस की टीम ने 24.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए और 1 विकेट से रोमांचक जीत प्राप्त की। टीम की ओर से साहिल ने 70, अक्ष ने 49 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा सार्थक ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आरोहन ने तीन, विवेक ने तीन, ओम ने दो विकेट लिए। 

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को सब जूनियर वर्ग में एक मैच होगा। वहीं उन्होंने बताया कि छठे ऑल इंडिया विपिन सिरोही मैमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर भी बृहस्पतिवार को एक बैठक की जाएगी। इसमें टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर जानकारी दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here