नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहर में टैलेंट को बड़ा मंच देने के लिए बीओडी प्रोडक्शन
हाउस द्वारा ‘डांस बॉस्टर्स सीजन-10’ और ‘Mr & Miss India सुपर मॉडल हंट’ का आयोजन
किया जा रहा है। रविवार को आयोजित ऑडिशन में बच्चों और युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने
को मिला।
आयोजकों के मुताबिक, अब तक 1000 से ज्यादा प्रतिभागी ऑडिशन दे चुके हैं। इससे पहले सोफ़िया गर्ल्स स्कूल में ऑडिशन आयोजित किया गया था। इवेंट के डायरेक्टर समीर खुर्शीद ने बताया कि यह हर साल आयोजित होने वाला बड़ा प्लेटफॉर्म है, जिसमें बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इस बार ‘डांस बॉस्टर्स’ का ग्रैंड फिनाले 8 मई को मेरठ में आयोजित होगा, जहां ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी परफॉर्म करेंगे।

No comments:
Post a Comment