नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों को टूर्नामेंट की जर्सी वितरित की गई। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन 26 से किया जा रहहाहै। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में टीम प्रतिभाग कर रही हैं। शुक्रवार को सब जूनियर वर्ग में जर्सी का वितरण किया गया।
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बताया कि रविवार को पहला ग्रुप 7 से 10 वर्ष के बच्चों का मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन सीनियर एडवोकेट आनंद कश्यप के द्वारा किया जाएगा। सुबह 11:30 बजे गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मुकाबला खेला जाएगा। सभी वर्गों में लीग मैच होंगे और प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 7 से 10 वर्ष के ग्रुप में 6 टीम, 11 से 15 वर्ष के ग्रुप में 5 टीम व 16 से 19 साल के ग्रुप में तीन टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं। इस मौके पर रजनी, खुशबू, कोमल, हिमांशु, पूजा, राहित आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment