रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर में स्थित के.वी. पब्लिक स्कूल में 'पृथ्वी दिवस' अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम "Our Power, Our Planet" के अंतर्गत नर्सरी से कक्षा 2 तक के नन्हे बच्चों ने पौधरोपण अभियान में हिस्सा लेकर अपने हाथों से बीज रोपे, जिसे विद्यालय के निदेशक ने भविष्य की सुरक्षित नींव बताया।
वहीं, कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने एक मार्मिक लघु नाटक के माध्यम से 'पेड़ बचाओ, पृथ्वी बचाओ' का संदेश दिया और दिव्यांशी, ज़ैब व काव्या जैसे प्रखर वक्ताओं ने भाषणों के जरिए प्लास्टिक निषेध व जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक 'ग्रीन शपथ' के साथ हुआ, जिसने इन नन्हे पर्यावरण दूतों के मन में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का गहरा बीज बो दिया।
No comments:
Post a Comment