नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अंतर्गत कांच का पुल के पास खड़ी एक कार अचानक आग का गोला बन गई। कर में आग लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची ऊंची लपटें कार से निकलने लगी। इसकी सूचना क्षेत्रीय लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उधर यहां से गुजर रहे कई लोगों ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। कुछ देर के लिए वहां जाम की स्थिति भी बन गई। जिस समय कार में आग लगी उस वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन क्षेत्रीय लोगों को इस बात की आशंका है कि तेज गर्मी के चलते कार में आग लगी हो।

No comments:
Post a Comment