Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 18, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर किरण प्रदीप के संरक्षण में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष्य में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर किरण प्रदीप सहित सभी छात्राओं ने अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर किए। 


इसके पश्चात महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी अपने हस्ताक्षर कर अभियान के प्रति समर्थन और प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पूजा राय ने बताया कि यह अधिनियम लोकसभा में राज्यसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कर विकसित भारत के सपने को साकार करेगा। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य राजनीति में महिलाओं को भागीदारी बढ़ाने और निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त बनाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here