नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल घोषित किया। इस अवसर पर एन ए एस इंटर कॉलेज के 10वीं और 12वीं के अधिकांश छात्रों ने विद्यालय में आकर अपने कक्षा अध्यापकों के सान्निध्य में रहकर अपने-अपने परीक्षा परिणाम का अवलोकन माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर किया।
बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रधानाचार्य आभा शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक दीपक शर्मा, प्रवीण कुमार बंसल, वीरेंद्र कुमार भगत, संतोष कुमार, डॉ. लीना रस्तोगी, डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ सत्य प्रकाश शुक्ल, रंजीत कुमार पटेल, अक्षय पाराशर एवं डॉ सोहन पाल सिंह आदि उपस्थित रहे। विद्यालय में 2025-26 में 10वीं एवं 12वीं में अध्यनरत छात्रों का परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहा-
हाई स्कूल
उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत- 91.5
प्रथम स्थान- लक्ष्य कुमार S/O हरीश - 84.5 प्रतिशत
द्वितीय स्थान- केशव S/O अनिल कुमार 83.8 प्रतिशत
तृतीय स्थान- आर्यन तोमर S/O अशोक 82.5 प्रतिशत
इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग
उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत- 77.5
1- शौर्य प्रताप S/O रणदीप 81.2 प्रतिशत
2-मोहम्मद जीशान S/O फुरकान सैफी 80 प्रतिशत
3-हर्षित कुमार S/O रविदत्त 76 प्रतिशत
इंटरमीडिएट कला वर्ग
उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत- 80.4
1-आकाश रस्तौगी S/O संजीव रस्तौगी 74 प्रतिशत
2-शिवा S/O अमर सिंह 63.8 प्रतिशत
3-रितिक S/O बाबू 62.2 प्रतिशत

No comments:
Post a Comment