Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 1, 2026

न्यूट्रिका की नेचुरल कुकिंग प्रोडक्ट्स रेंज में अब 'न्यूट्रिका येलो मस्टर्ड ऑइल' भी शामिल

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ, अप्रैल 2026: बीएन एग्रीटेक के लाइफस्टाइल और वेलनेस ब्रांड न्यूट्रिका ने अपने कुकिंग ऑइल पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए 'न्यूट्रिका येलो मस्टर्ड ऑइललॉन्च किया है। इस लॉन्च के साथ ब्रांड ने अपने नेचुरल कुकिंग प्रोडक्ट्स की रेंज को और मजबूत किया है। यह एक शुद्ध और प्रामाणिक किचन प्रोडक्ट हैजिसका उपयोग रोजमर्रा की कुकिंग में स्वाद और गुणवत्ता से बिना समझौता किए किया जा सकता है।

आज के समय में लोग अधिक स्वच्छ और नेचुरल कुकिंग इंग्रीडिएंट्स की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे मेंन्यूट्रिका येलो मस्टर्ड ऑइल को बिना रिफाइन के तैयार किया गया हैताकि इसके प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषण पूरी तरह बने रहे। यह खास तौर पर हेल्थ कॉन्शियस परिवारोंफिटनेस पसंद करने वालों और ऐसे होम कुक्स के लिए हैजो बिना समझौते के असली स्वाद चाहते हैं। यह ऑइल सरसों के दानों की प्राकृतिक खुशबूस्वाद और पोषण को बनाए रखता है। इसी वजह से यह रोजमर्रा की भारतीय कुकिंगयानि तड़का लगानेसब्जी बनानेकरीमरीनेशन और पारंपरिक व्यंजनों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरेगा।

न्यूट्रिका येलो मस्टर्ड ऑइल सरसों के असली स्वाद और उसके प्राकृतिक गुणों को उसी तरह बनाए रखता हैजैसा पारंपरिक तौर पर किचन में पसंद किया जाता रहा है। बिना किसी केमिकल प्रोसेसिंग के तैयार किया गया यह ऑइल उन परिवारों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प हैजो अपने किचन में शुद्ध और असली प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं। यह प्रोडक्ट दो सुविधाजनक पैक साइज में उपलब्ध हैजिसमें 1 लीटर पीईटी बोतल और 5 लीटर टिन कंटेनर शामिल है। ऐसे मेंयह छोटे और बड़े दोनों तरह के परिवारों की जरूरतों को पूरा करेगा। यह दिल्ली एनसीआर के जनरल ट्रेड स्टोर्स और रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।

लॉन्च के बारे में बात करते हुएन्यूट्रिका के डायरेक्टर और बिजनेस हेड- एफएमसीजीस्पर्श सचर ने कहा"न्यूट्रिका में हमारा मानना है कि रोजमर्रा की कुकिंग सेहतमंद होने के साथ-साथ स्वाद से भरपूर भी होना चाहिए। आज के उपभोक्ता सेहतमंद भोजन को लेकर अधिक जागरूक हैं और न्यूट्रिका येलो मस्टर्ड ऑइल को इसी समझ के साथ तैयार किया गया है। यह वही शुद्धता और असली स्वाद की पेशकश करता हैजिस पर भारतीय रसोई पीढ़ियों से भरोसा करती आ रही हैं। इस लॉन्च के साथ हम ऐसे प्रोडक्ट्स पेश करने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहे हैंजो घर की कुकिंग को और बेहतर तथा आनंददायक बनाते हैं।"

येलो मस्टर्ड ऑइल की यह पेशकश न्यूट्रिका के क्लीन-लेबल और नेचुरल फूड प्रोडक्ट्स के बढ़ते पोर्टफोलियो को और मजबूत करती है। इसके साथ ही ब्रांड अपने उस विज़न को हासिल करने की ओर आगे बढ़ रहा हैजिसमें वह आधुनिक घरों के लिए रोजमर्रा की कुकिंग में शुद्धता और प्रमाणिकता का भरोसेमंद विकल्प बनने के लिए प्रतिबद्ध है।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here