नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय वेलोसिटी सपोर्ट मीट 2026 का समापन कार्यक्रम कॉलेज परिसर में स्थित सभागार में किया गया।
समापन कार्यक्रम में सभी विजेताओं को ट्रॉफी,मेडल व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समापन कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विजेताओं को बधाई आज के हारने वालों को भी बधाई। मेडिकल कॉलेज मेरठ के उप प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाक ने सभागार में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को बताया कि खेल विशेष रूप से टीम खेल सार्थक और उद्देश्य पूर्ण सामाजिक संबंध बनाते हैं।
एलाइड हेल्थ केयर सोसाइटी के प्रभारी अधिकारी डॉ एस के पालीवाल ने बताया कि चाहे पदक जीता हो या नहीं आप सभी विजेता है दीर्घकाल में खेलों में आपकी सक्रिय और निरंतर भागीदारी आपको स्वस्थ है तंदुरुस्ती और खुशी के रूप में भरपूर लाभ देगी। साथ ही साथ डॉ एस के पालीवाल ने अपने पिता डॉ जी के पालीवाल की याद में डॉ जी के पालीवाल मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी की शुरुआत की। एलाइड एवं हेल्थ केयर सोसाइटी के डीन डॉ योगेश मणिक ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित किया।
समापन कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ के समस्त विभागाध्यक्ष, सीनियर व जूनियर संकाय सदस्य,कर्मचारीगण व विद्यार्थी गण आदि उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने कार्यक्रम के स्पॉन्सर्स को कार्यक्रम को सफल बनाने में दी गई मदद हेतु बधाई दी एव संकाय सदस्यों ने पौधा देकर सम्मानित किया।
No comments:
Post a Comment