शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित विवान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को CMO ऑफिस की तरफ़ से नोटिस जारी किया गया है। अस्पताल प्रबंधन को 3 दिन के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
➡️ यह कार्रवाई CCSU छात्र नेता विनीत चपराना की शिकायत के बाद हुई, जिन्होंने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर CMO से पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
➡️ आरोप है कि आयुष्मान भारत योजना का कार्ड होने के बावजूद मरीज से इलाज के नाम पर पैसे वसूले गए।
➡️ साथ ही इलाज में लापरवाही बरतने के भी गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिससे मरीज और परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
🗣️ विनीत चपराना का कहना है कि मेरठ में कई निजी अस्पताल अधूरे मानकों पर संचालित हो रहे हैं, जहां मरीजों से मनमानी वसूली और लापरवाही आम बात बनती जा रही है। उन्होंने ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
👀 अब इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो अस्पताल पर कड़ी कार्रवाई संभव मानी जा रही है।
No comments:
Post a Comment