Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 17, 2026

जीटीबी क्रिकेट एकेडमी ने ऋषभ क्रिकेट एकेडमी को हराया



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर क्रिकेट कैंप में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 2 रन से जीत प्राप्त की। 

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में 192 रन बनाए। इसमें राम ने 40, अक्स ने 41, राघव ने 39, युग ने 38, श्रेयांश ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में प्रत्यक्ष ने 3, नीरव ने 2, कबीर ने 2, सार्थक और आरव ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.5 ओवर में 190 रन ही बना सकी। टीम की ओर से दक्ष ने 41, अरमान ने 40, अक्स ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में आयुष ने 3, सार्थक ने 3, आरोहण ने 3 विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को जूनियर वर्ग का एक मुकाबला खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here