सपना सीपी साहू
नित्य संदेश, इंदौर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कालानी नगर इंदौर सेवा केंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में "वंदे मातरम्, स्वर्णिम भारत" विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में माताओं बहनों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. योगिता जैन, पार्षद शिक्षा संदीप दुबे, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंका सत्रावाला, हार्डीज जिम संचालक रचना महंत, उन्मुक्त आनंद आश्रम की डायरेक्टर सौम्या जैन, पत्रकार सपना साहू, सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी तथा वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सुजाता दीदी सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम परमात्म स्मृति तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने अपने आशीर्वचनों में बताया कि आज के संसार के दुःख दर्द के माहौल में सबसे ज्यादा सेवाए करने वाली माताये बहने ही है, आज नारी हर क्षेत्र में बहुत आगे हैं, बहुत पढ़ी लिखी है लेकिन मानसिक रूप से कमजोर है और देश के सशक्तिकरण के लिए नारी का सशक्तिकरण बहुत आवश्यक है।
ब्रह्माकुमारी संस्थान का उदाहरण देते हुए दीदी ने बताया कि माताओं - बहनों द्वारा संचालित यह आध्यात्मिक संस्थान नारी सशक्तिकरण की एक मिसाल है। साथ ही अन्य अतिथियों ने भी महिला दिवस के उपलक्ष में अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने गाइडेड कमेंट्री के द्वारा कार्यक्रम में आई सभी नारी शक्तियों को राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति कराई।
इस अवसर पर गायक शरद राजवंशी ने अत्यंत मार्मिक गीत की प्रस्तुति दी, तथा अन्य बाल कलाकारों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समाज के विभिन्न वर्गों में कार्यरत विभिन्न महिलाओं ने बड़े ही उमंग उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी सुजाता दीदी ने नारी शक्तिकरण की प्रतिज्ञा करवाई तथा नारे लगवाए।
No comments:
Post a Comment