Breaking

Your Ads Here

Monday, March 30, 2026

इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। रोहटा रॉड स्थित स्टार पब्लिक स्कूल में इंटर नैशनल शॉटोकान कराटे यूनाइटेड संस्था के तत्वावधान में इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें मेरठ के इंग्राहम स्कूल, सैंट जॉन्स गर्ल्स स्कूल , सैंट माइकल स्कूल,आईपीएस पब्लिक स्कूल ,सैंट थॉमस स्कूल मोहद्दीनपुर, के 122 कराटे खिलाड़ीयो ने भाग लिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरदार सरबजीत सिंह कपूर , वे स्टार पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि सिंघल ने विजेताओं को सम्मानित किया! प्रतियोगिता में अभिराज कौशिक को प्रथम ब्लैक बेल्ट की उपाधि प्रदान की गई । सिनियर बालक वर्ग कैटेगिरी में व्योम जैन को प्रथम पुरस्कार मिला । जूनियर बालिका वर्ग कैटेगिरी में सैंट जॉन्स गर्ल्स स्कूल की छात्रा तृप्ति शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया ।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिहान रवीन्द्र शर्मा, सेंसेई निशांत,सेंसिई आसिफ़,सेंसीई देवांशु, सेंसीई हुसैन ताहा ज़ैदी,सेंसीई फ़रमान, राशी ,शान ,फरहा , ने अपनी भूमिका निभाई । कराटे कोच वसीम खान ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here