Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 28, 2026

किनोनी ने अपने पेराई सत्र का बंदी का प्रथम नोटिस जारी किया

नित्य संदेश ब्यूरो 
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनोनी ने अपने पेराई सत्र का बंदी का प्रथम नोटिस शनिवार को जारी कर दिया है। चीनी मिल ने एक करोड़ 41 लाख कुंतल गन्ने की पेराई करते हुए 11.20 प्रतिशत की औसत रिकवरी पर 15 लाख 58 हजार कुंतल चीनी का उत्पादन किया है । 

बजाज शुगर मिल की किनोनी के उपाध्यक्ष केपी सिंह ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि चीनी मिल ने चालू सत्र में एक करोड़ 41 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की है। लेकिन कई दिनों से गन्ने की आपूर्ति बहुत कम मात्रा में मिल में आपूर्ति हो रही है। चीनी मिल बीच बीच में बंद कर चालू करना पड़ रहा है। इसलिए मिल प्रबंधन ने मिल बंदी का 1 अप्रैल का प्रथम नोटिस जारी करते हुए किसानों से आवाहन किया है। कि वह अपने खेतों में खड़े गन्ने कि जल्द से जल्द छिलाई करके मिल को आपूर्ति कर दें। 

मिल के गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह ने कहा कि किसान साफ ताजा गन्ना मिल को आपूर्ति करे। ओर इस समय गन्ने की बुवाई चल रही है। उन्होंने किसानो से आवाहन किया कि वह गन्ने की स्वीकृत प्रजातियों की ही बुवाई करे। उन्होंने बताया कि मिल के सभी जोनल ऑफिस पर कीटनाशक दवाइयां ओर फफूंदी नाशक दवाई अनुदान पर दी जा रही है । किसान जोनल ऑफिस से ले सकता है। 

इस मौके पर मनीष भैया राजीव चौधरी लोकेश राणा अनुराग गुप्ता मनोज बतरा धर्मवीर सिंह नीरज सिंह सुरेंद्र तोमर नरेश दुष्यंत त्यागी संजीव पूनिया आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here