Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 11, 2026

मेडिकल कॉलेज में ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह के मध्य प्रतिवर्ष मनाया जाता है, मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ.लोकेश कुमार सिंह विभागाध्यक्ष द्वारा की गई ।

इस अवसर पर डॉ.सिंह ने लोगों को ग्लूकोमा के बारे में बताते हुए अवगत कराया कि इस वर्ष ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह की थीम है कि विश्व को ग्लूकोमा मुक्त बनाने हेतु एक जुट हो जाएं और यह भी बताया गया की 40 वर्ष की उम्र के पश्चात अपनी आंखों की नियमित जांच जरूर करवा एवं जिन लोगों के को डायबिटीज है अथवा घर में ग्लूकोमा का पारिवारिक इतिहास है तो आवश्यक रूप से ग्लूकोमा की जांच करवाएं क्योंकि इस रोग के निदान के लिए इसका जल्दी पता लगाना अति आवश्यक है ताकि समय रहते इसको कंट्रोल किया जा सके। 
इस अवसर पर डॉ. अलका गुप्ता आचार्य नेत्र रोग विभाग द्वारा भी लोगों को ग्लूकोमा के लिए जागरूक किया गया। 

इसी अवसर पर परास्नातक छात्रो ग्लूकोमा की जागरूकता के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. अंजली प्रथम डॉ.दीपिका द्वितीय एवं डॉ. नीतू तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं द्वारा आम जन मानस को जागृत करने हेतु एक नुक्कड़ का नाटक का भी आयोजन किया गया। नेत्र विभाग में इस अवसर पर डॉ. जयश्री द्विवेदी डॉ. प्रियांक गर्ग , डॉ प्रियंका गोसाई एवं परास्नातक छात्र उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम हेतु नेत्र रोग विभाग को शुभकामनाएँ दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here