Breaking

Your Ads Here

Thursday, March 12, 2026

वरिष्ठ साहित्यकारा सीमा गर्ग 'मंजरी' को मिला "आगमन तेजस्विनी सम्मान"



नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैंट की वरिष्ठ साहित्यकारा सीमा गर्ग 'मंजरी' को "आगमन तेजस्विनी सम्मान" से सम्मानित किया गया।

देश की सुप्रसिद्ध आगमन संस्था द्वारा गाज़ियाबाद के जे एम एस आई टी कालेज में आयोजित इस कार्यक्रम में आमंत्रित सीमा गर्ग 'मंजरी' का सुमधुर काव्य पाठ अत्यंत उत्कृष्ट रहा। उक्त कार्यक्रम में उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में साहित्य जगत के साथ ही कला -संस्कृति को भी प्रमुखता से शामिल किया गया। मंच पर दिव्यांग जनों को भी बराबरी का अवसर प्रदान किया गया एवं सम्मानित भी किया। इसके लिए सीमा गर्ग 'मंजरी' जी को अनेक बधाइयां प्राप्त हुई। सीमा गर्ग जी ने आगमन के फाउंडर प्रशांत पी जैन एवं समस्त आगमन टीम का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here