Breaking

Your Ads Here

Thursday, March 12, 2026

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से बैठक



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति कार्यालय में हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक कमेटी रूम में हुई और इसी समय विश्वविद्यालय में चल रही अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (SCRIET-2026) में शामिल अंतरराष्ट्रीय प्रोफेसर्स भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर उज्बेकिस्तान की महिला प्रोफेसर्स डॉ. ममुरा मुतालोवा और दिलफूज़ा जब्बोरोवा ने विश्वविद्यालय की वरिष्ठ टीम से मुलाकात की। बैठक में प्रोफेसर मृदुल गुप्ता, प्रोफेसर हरे कृष्णा, प्रोफेसर बीरपाल सिंह,प्रोफेसर आर.के. सोनी (प्रोफेसर इंचार्ज SCRIET), डॉ. नीरज सिंघल (डायरेक्टर, SCRIET) सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। कुलपति ने दोनों अंतरराष्ट्रीय प्रोफेसर्स का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इसके अतिरिक्त दोनों प्रोफेसर्स ने अपनी पारंपरिक अंगवस्त्र और सांस्कृतिक प्रतीक चिन्ह कुलपति को भेंट किए।

बैठक में मुख्य चर्चा 2023 में विश्वविद्यालय और उनके रिसर्च सेंटर के बीच हुए सहयोग और साझेदारी पर केंद्रित रही। कुलपति ने इस सहयोग का लाभ सीधे छात्रों तक पहुँचाने पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में छात्रों और शोधकर्ताओं का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आदान-प्रदान बढ़ाया जाए, ताकि छात्र उनके मार्गदर्शन में अध्ययन कर सकें और दोनों संस्थानों के बीच शोध एवं नवाचार को और प्रोत्साहित किया जा सके। दोनों प्रोफेसर्स ने इस सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की महत्वता पर अपनी संतोष व्यक्त की। कुलपति ने इस पहल को विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और शोध के अवसर मिलेंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here