नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में दो दिवसीय राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन का आयोजन क्षेत्रीय निदेशालय एन एस एस युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया. सम्मेलन में संपूर्ण उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय के एन एस एस कार्यक्रम समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी तथा नोडल द्वारा प्रतिभागिता की गई.
सम्मेलन में गिरिजेश कुमार त्यागी प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार, कौशल किशोर पूर्व मंत्री भारत सरकार, समरदीप सक्सेना क्षेत्र निदेशक, डॉ. मंजू सिंह विशेष कार्य अधिकारी एवं राज्य संपर्क अधीकारी एन एस एस, डॉ अंशुमाली शर्मा तथा डॉ सत्येंद्र बहादुर सिंह पूर्व राज्य संपर्क अधिकारी द्वारा विभिन्न विषयों पर संबोधन दिया गया. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. डीके चौहान कार्यक्रम समन्वयक, एन एस एस, श्री करतार सिंह, कार्यालय अधीक्षक एन. एस. एस. डॉ. गीता जेवी कॉलेज बड़ौत , डॉ. एकता चौहान एकेपी कॉलेज खुर्जा, डॉ सपना नगर एम बी पीजी कॉलेज दादरी डॉ. पल्लवी शर्मा, राम चमेली चढ़ा विश्वास गर्ल्स कॉलेज गाजियाबाद, डॉ अमर सिंह कश्यप, एमएम कॉलेज मोदी नगर डॉ. अंजलि शर्मा, राजकीय महिला महाविद्यालय खरखोदा मेरठ तथा विश्वविद्यालय के 2 स्वयंसेवक अश्वनी कुमार व मुकुल शर्मा द्वारा भी प्रतिभागिता की गई. क्षेत्रीय निदेशालय तथा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा मेरठ विश्वविद्यालय के एन एस एस कार्यों की सरहना की गई, तथा कार्यक्रम अधिकारियों के योगदान की प्रशंसा की गई.
No comments:
Post a Comment