Breaking

Your Ads Here

Monday, March 23, 2026

​प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में चार की मौत, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

नित्य संदेश ब्यूरो ​नई दिल्ली/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद अंतर्गत फाफामऊ इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में हुई दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना का संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।


वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को राहत कार्यों में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के कड़े निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार की ओर से भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने का ऐलान किया गया है। वर्तमान में प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here