Breaking

Your Ads Here

Sunday, March 29, 2026

आठ सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेगा संयुक्त प्रेस क्लब

राहुल गौतम 
नित्य संदेश, मेरठ। संयुक्त प्रेस क्लब की एक बैठक मंगल पांडेय नगर स्थित प्रेस क्लब में संपन्न हुई, जिसका संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र चौहान ने किया। तय हुआ कि आने वाली 30 मई को पत्रकार दिवस पर एक सम्मान समारोह किया जाएगा, जिसमें मेरठ के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में तय किया गया कि पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार को लेकर 8 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। पूर्व की भांति सभी समाचार पत्रों के संपादक के कार्ड जारी किए जाएं, पूर्व कि भांति सभी समाचार पत्रों के संवाददाता एवं छायाकार को सरकार के द्वारा चिकित्सा कार्ड जारी किए जाएं, सभी पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं, किसी पत्रकार के खिलाफ बिना जांच के मुकदमा न लिखा जाए, मान्यता प्राप्त समिति की जल्द से जल्द बैठक कराई जाए, सभी पत्रकारों को सरकार की तरफ से बीमा कराया जाए, अन्य राज्यों की तर्ज पर 60 वर्ष से अधिकतम उम्र के पत्रकार को प्रति माह ₹8000 दिए जाएं, सभी समाचार पत्रों को एक सम्मान सूचना जनसंपर्क विभाग मेरठ द्वारा पास दिया जाए। 

बैठक में अशोक टाइगर, जाहिदा खान, रमेश सोनी, सुनील शर्मा, हरेंद्र चौधरी, डॉ. पीके वर्मा, अतुल महेश्वरी, धर्मेंद्र तोमर, लियाकत मंसूरी, राहुल गौतम, धर्मेंद्र कुमार, नौशाद सैफी, अनिल कुमार कौशिक, अविनाश सक्सेना, सुनील कुमार, अशोक सोम, संजीव तोमर आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here