नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा। डूंगर गांव में गंदगी से अटे पड़े तालाब के जीर्णोद्धार किए जाने की मांग पर सोमवार को भूगर्भ जल विभाग की टीम गांव डूंगर पहुंची और तालाब पर जाकर मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उक्त तालाब को कार्य योजना में शामिल कर जीर्णोद्धार करने का प्रयास किया जाएगा। बता दे कि गांव डूंगर की प्रधान आशा सांगवान ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में अपने गांव में स्थित गुर्जरों वाला तालाब खसरा स 190 को अमृत सरोवर योजना के तहत जीर्णोद्धार कराने की मांग की थी। ग्राम प्रधान की मांग पर शासन से आए आदेश के बाद भू गर्भ जल विभाग की टीम सोमवार को गांव डूंगर में पहुंची और डेढ़ हेक्टेयर के तालाब की पैमाईश की ओर स्थिति का जायजा लिया। टीम में निरीक्षण करने आए ब्लॉक प्रभारी पंकज जैन ने ग्रामीणों की मौजूदगी तालाब की वस्तु स्थिति देखी और तालाब के गंदगी से अटा पड़ा होने पर असंतोष जताया।
ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह प्राक्कलन तैयार कर मुख्य विकास अधिकारी को अमृत सरोवर योजना में शामिल करने की रिपोर्ट भेजेंगे। जैसे ही बजट शासन से अवमुक्त होगा तो उक्त तालाब को भी वरीयता पर लेकर जीर्णोद्धार कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर रामकुमार पूर्व प्रधान, संजय बावरा, सोबरन, सोराजसिंह, गौरव, भगवत शर्मा, मुकेश सहरावत, दिनेश, रामवीर, सतीश, ब्रजवीर आदि रहे।
No comments:
Post a Comment