Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 28, 2026

भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में सातवां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, ज़ैद ज़ैदी को पहली पीएचडी उपाधि


सुहैल खान 
नित्य संदेश, मुजफ्फरनगर। भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी के सातवें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ते हुए शोधार्थी ज़ैद बिन ऐजाज़ ज़ैदी को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की प्रथम उपाधि प्रदान की, जिससे संस्थान के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ, 

ज़ैदी ने प्रबंधन विषय में “इफेक्ट ऑफ पैंडेमिक ऑन हॉस्पिटल मैनेजमेंट” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया जिसमें महामारी के दौरान अस्पताल प्रबंधन की चुनौतियों, संसाधनों के उपयोग और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावशीलता का विस्तृत अध्ययन किया गया है, जो भविष्य में नीतिगत निर्णयों के लिए उपयोगी माना जा रहा है, दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्री प्राप्त करते समय शोधार्थी और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल रहा, कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, कुलपति डॉ. पी. एस. राणा तथा शिक्षाविद् डॉ. कावेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे जिन्होंने शोधार्थी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे संस्थान की बढ़ती शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध आधारित वातावरण का प्रतीक बताया तथा कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च स्तरीय अनुसंधान के लिए प्रेरित करेगी, 

समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य उपाधियां भी प्रदान की गईं जिससे उनका शैक्षणिक सफर पूर्ण हुआ और वे अपने भविष्य की नई दिशा की ओर अग्रसर हुए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here