Breaking

Your Ads Here

Sunday, March 29, 2026

​मेरठ कोर्ट परिसर में दो पत्नियों के बीच जमकर हुई मारपीट, पति को मिली जमानत, पत्नियों को जेल

नित्य संदेश, मेरठ। मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक व्यक्ति की दो पत्नियां अपने-अपने परिजनों के साथ आपस में ही भिड़ गईं। घटना शुक्रवार शाम की है, जब ये महिलाएं अपने पति की जमानत कराने के लिए कोर्ट पहुंची थीं।

जानकारी के अनुसार, फुरकान नाम के युवक ने करीब 20 साल पहले शबाना से निकाह किया था, जबकि 8 साल पहले उसने शाहीन से दूसरा निकाह कर लिया। फुरकान वर्तमान में दूसरी पत्नी शाहीन के साथ रहता है, जबकि पहली पत्नी शबाना अलग रहती है। एक मामले में गिरफ्तारी के बाद जब फुरकान को कोर्ट लाया गया, तो दोनों पत्नियां जमानत करवाने वहां पहुंच गईं।

कोर्ट परिसर में किसी बात को लेकर दोनों पत्नियों शबाना और शाहिन में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते बात इतनी बड़ी कि मामला मारपीट में बदल गया। इस हिंसक झड़प में तीन महिलाएं घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सभी महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों का उपचार कराने के बाद शांतिभंग के आरोप में सभी का चालान कर उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here