Breaking

Your Ads Here

Thursday, March 12, 2026

भाकियू (आज़ाद) की किसान जागृति यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (आज़ाद) द्वारा देशभर में किसानों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर निकाली जा रही कन्याकुमारी से कश्मीर तक किसान जागृति यात्रा को जगह-जगह किसानों का भरपूर समर्थन और सम्मान मिल रहा है। इसी क्रम में यात्रा जब पंजाब के भोवापुर क्षेत्र में पहुंची तो स्थानीय किसानों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए यात्रा का समर्थन किया।


इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (आज़ाद) के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर शादाब चौधरी ने किसानों द्वारा दिए गए प्यार और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसान जागृति यात्रा के दौरान भोवापुर की धरती पर पहुंचने का सौभाग्य मिला, जहां किसानों ने जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ स्वागत किया, वह किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे किसान आंदोलन और किसानों के हक़ की आवाज़ का सम्मान है। इंजीनियर शादाब चौधरी ने कहा कि देश का किसान आज कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में किसान, मजदूर और गरीब वर्ग को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करना होगा। इस यात्रा के माध्यम से देशभर के किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा जा रहा है और उनके समाधान के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here