अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। शासन द्वारा नगर पंचायत बहसूमा में तीन नामित सभासद वार्ड 7 से अमित गोयल ओमवीर प्रजापति जयवीर अहलावत को बनाया गया। जिसमें सोमवार को नगर पंचायत द्वारा शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। जिसमें श्री दुर्गा मंदिर से ढोल नगाड़े एवं फूलमालाओं से स्वागत कर पूरे नगर में भ्रमण किया गया उसके बाद जैन धर्मशाला में अध्यक्ष सचिन सुकड़ी अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह ने तीनों सभासदों को विधिगत शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में भाजपा नेता एवं सभासद अमित गोयल ने कहा कि वह सत्य निष्ठा एवं कर्तव्य से निर्वाह करेंगे और गरीब, मजदूर, अहसाय लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे , कस्बे का चौमुखी विकास करने के लिए संघर्ष करेंग। वही नामित सभासद जयवीर अहलावत, ओमवीर प्रजापति ने अपने विचार रखें। तीनों सभासदों का नगर में मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी जयकिशन गोयल, मोनू बंसल, अमन गोयल, निशु रस्तोगी, ऋषभ गोयल, हरीश गोयल, विनीत अहलावत, कारी सलीम, इकबाल सैफी, दिले सिंह प्रजापति, अश्वनी बिश्नोई, गोपाल अग्रवाल, प्रदीप प्रधान, पिंटू चौधरी, अब्दुल्ला सैफी, रईसुद्दीन, रईस सलमानी, राजपाल नागर, शमी बत्रा, विपुल गोयल, सभासद अरुण जाटव सभासद वीरेंद्र नगर सभासद मनीष अहलावत सभासद मा जाटव सभासद सूरजपाल, सभासद राजू राठी, सुदर्शन गोयल, पियुष सिंगल, अमृतसर गोल, सुशील गोयल, संजीव गर्ग, प्रमोद गर्ग, भोले सिंघल, शालू सिंघल, टीटू जैन, आशीष सैकड़ो लोग शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment