Breaking

Your Ads Here

Sunday, March 29, 2026

विश्व ऑर्थोपेडिक दिवस पर सुभारती में ‘विजन मैनेजमेंट’ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ । सुभारती कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के ऑर्थोपेडिक विभाग द्वारा विश्व ऑर्थोपेडिक दिवस के अवसर पर ‘विजन मैनेजमेंट’ विषय पर एक महत्वपूर्ण अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों एवं फैकल्टी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।  


व्याख्यान का संचालन डॉ. सिद्धार्थ सिंह, सहायक प्रोफेसर, नेत्र रोग विभाग, सुभारती मेडिकल कॉलेज द्वारा किया गया। उन्होंने अपने व्याख्यान में आउट पेशेंट विभाग (OPD) में प्रभावी विजन मैनेजमेंट की तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की तथा इसके क्लिनिकल महत्व को सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उनके व्याख्यान ने छात्रों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और रोगी देखभाल के प्रति एक नई दृष्टि प्रदान की। इस अवसर पर बैचलर ऑफ ऑर्थोपेडिक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए क्लिनिकल प्रैक्टिस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। व्याख्यान ने छात्रों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके व्यावहारिक कौशल को भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रविन्द्र कुमार माथुर, विभागाध्यक्ष, ऑर्थोपेडिक विभाग, के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इसमें श्रीमती नीतू चौहान एवं श्रीमती खुशी कंसल, सहायक प्रोफेसर, का विशेष सहयोग रहा, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पंकज किशोर मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक आयोजन छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 


उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन इंटरैक्टिव चर्चा सत्र एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जहां प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और विषय से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। यह व्याख्यान छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here