रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर पंचायत कार्यालय पर गुरुवार को प्रदेश सरकार द्वारा तीन नामित सदस्यों का शपथ समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नामित सदस्यों में राजेंद्र गर्ग गुड्डू प्रजापति कामेश गुर्जर को पद की गोपनीयता की अधिशासी अधिकारी चेयरमैन हिटलर त्यागी मनोज शर्मा ने शपथ दिलाई शपथ समारोह में तीनों सदस्यों का नगर पंचायत द्वारा जोरदार स्वागत किया गया
कार्यक्रम में चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि नगर पंचायत सदस्यों का एक परिवार है जिसमें नगर के विकास के लिए निर्णय लेकर योजनाएं बनाकर विकास कराया जाता है इसलिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर नगर का विकास करने में सहयोग करें तभी नगर में खुशहाली आएगी कार्यक्रम का संचालन विष्णु अवतार रुहेला गुड्डू प्रजापति ने किया इस मौके सांसद चंदन चौहान प्रतिनिधि पर पूर्व अध्यक्ष अमित मोहन टीपू रामकुमार नागर गजेंद्र गुर्जर लिपिक संदीप गौतम चंद्रसेन चीनू यादव खुशीराम पवन त्यागी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे
No comments:
Post a Comment