Friday, March 13, 2026

डिजिटल युग में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स पर सुभारती विश्वविद्यालय में व्याख्यान आयोजित




नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग, स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में ह्लडिजिटल युग में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स लाइब्रेरी और लाइब्रेरियन की भूमिकाह्व विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के डॉ. एम. पी. सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को संबोधित किया। 


अपने व्याख्यान में डॉ. एम. पी. सिंह ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में बौद्धिक संपदा अधिकार का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। डिजिटल संसाधनों, ई-पुस्तकों, ई-जर्नल्स तथा ऑनलाइन डेटाबेस के व्यापक उपयोग के कारण कॉपीराइट, लाइसेंसिंग तथा सूचना के नैतिक उपयोग से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक हो गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉपीराइट, प्लेजरिज्म, ओपन एक्सेस तथा डिजिटल संसाधनों के उचित उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


कार्यक्रम में संकायाध्यक्ष डॉ. सुधीर त्यागी ने अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए कहा कि डिजिटल युग में सूचना संसाधनों की उपलब्धता जितनी बढ़ी है, उतनी ही बौद्धिक संपदा अधिकारों की समझ भी आवश्यक हो गई है। ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों और शोधार्थियों को कॉपीराइट, शोध नैतिकता तथा सूचना के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सपना शर्मा ने प्रो. डॉ. एम. पी. सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. जावेद खान, डॉ. सपना शर्मा, डॉ. अल्पना तथा श्रीमती भावना जोशी सहित अनेक विद्यार्थी और शोधार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment