> ऊर्जा भवन में संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत जन सुनवाई का आयोजन
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पश्मिांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत, ऊर्जा भवन में आयोजित हुई जन-सुनवाई मे उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं एवं विभाग के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का शीघ्घ्र समाधान सुनिश्चित करना रहा।
जन-सुनवाई की अध्यक्षता प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) द्वारा की गई जिसमें मेरठ सहित आस-पास के विभिन्न जनपदों से आए उपभोक्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान विलिंग, मीटर, पी०डी० एवं नये संयोजन से संबंधित कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुई, प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही समाधान कर, उपभोक्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने इस बात पर विशेष बल दिया की सभी शिकायतों का निस्तारण, पारदर्शी एवं वाबदेही तरीके से किया जाए, साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाए प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को जन-सुनवाई एवं उपभोक्ता सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिससे समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित हो सके।
जन-सुनवाई के अवसर पर डिस्कांम के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही जिनमें निदेशकः श्री संजय जैन (वाणिज्य), श्री स्वतंत्र कुमार तोमर (वित्त)।
मुख्य अभियन्ताः देवेन्द्र चन्द्र वर्मा, अशोक सुन्दरम, पी०के० सिंह, मौ० सगीर, मुनीश चोपडा, गुरजीत सिंह।
इसके अतिरिक्त अनुराग भल्ला, अभिषेक सिंह, माँ अरशद (अधीक्षण अभियन्ता), सोनम सिंह स्टाफ आफिसर, प्रशान्त सोनी, सौरभ मंगला, महेश कुमार, नवी सिंह, संजीव गुप्ता एवं अन्य अधिशासी अभियन्ताओं ने भी जन सुनवाई में सक्रिय योगदान दिया।
No comments:
Post a Comment