Breaking

Your Ads Here

Friday, March 27, 2026

भगवान महावीर जयंती: एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की रेंज में लगी ड्यूटी

 



-05 अपर पुलिस अधीक्षक, 19 सीओ, 57 निरीक्षक, 260 उप निरीक्षक, 260 मु.आ., 305 आरक्षी, 139 होमगार्ड-पीआरडी व 02 कम्पनी पीएसी करेगी सुरक्षा

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भगवान महावीर जयन्ती 31 मार्च को मनायी जाएगी। इस अवसर पर जैन समुदाय द्वारा भजन, कीर्तन, पूजा-अर्चना, प्रवचन के उपरान्त शोभा यात्रा, प्रभात फेरी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि का आयोजन किया जाता है।


महावीर जयन्ती पर होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी द्वारा कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। शोभायात्रा व कार्यक्रमों के आयोजकों से समयान्तर्गत गोष्ठी आयोजित करके सकुशल व शान्तिपूर्ण आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली जाए। जुलूस-शोभायात्रा के मार्गों का चिन्हांकन कर समुचित पुलिस प्रबन्ध किया जाए। जनपद के अन्तर्गत विभिन्न शहरों, कस्बों तथा मोहल्लों में पूर्व में गठित शान्ति समितियों की बैठक आयोजित कर सम्भ्रान्त नागरिकों, शान्ति समितियों, नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त कर लिया जाए। त्योहार रजिस्टर तथा रजिस्टर नम्बर-8 का अवलोकन स्वयं कर लें। विगत वर्षो में यदि कोई भी विवाद सामने आया हो और अभी तक उसका निस्तारण न हो पाया हो तो जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका त्वरित समाधान कराना सुनिश्चित करें, किसी नई परम्परा की अनुमति न दी जाए।


प्रत्येक छोटी घटना को गंभीरता से ले थानाध्यक्ष

थानाध्यक्षों, क्षेत्राधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिए जाए कि वे प्रत्येक छोटी से छोटी घटना-प्रकरण को गम्भीरता से लें। अपने सहयोगी मजिस्ट्रेट के साथ तत्काल कार्यक्रम स्थल-मार्ग का निरीक्षण करें एवं विवाद को हल करने तथा साम्प्रदायिक संवेदनशीलता को समाप्त करने हेतु कड़े एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित किया जाए।


महिलाओं के साथ न छेड़खानी की घटनाएं

निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि महिलाओं के साथ छेड़खानी आदि की घटनाए न हों, इसके लिए पर्याप्त संख्या में सादी वर्दी में पुरूष एवं महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। विद्युतजनित व अग्निजनित दुर्घटना को रोकने के लिए फायर सर्विस के वाहनों व कर्मियों का समुचित रणनीतिक व्यवस्थापन किया जाए। जनपद स्तर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कराई जाए एवं जनपदीय नियन्त्रण कक्ष द्वारा सूचनाओं का प्रभावी सम्प्रेषण किया जाए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here