Breaking

Your Ads Here

Friday, March 13, 2026

जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 9 रन से जीता मैच


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर क्रिकेट कैंप में शुक्रवार को जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टार इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 9 रन से मैच जीता।

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 22.5 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 189 रन की पारी खेली। इसमें जैद ने 44, रितिक ने 80, अक्श ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आयुष ने 6 व आरोहन ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार की टीम 24.5 ओवर में ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से भाविक ने 41, ईशांत ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गोल्डन ने 4, प्रत्यक्ष ने 3, आईश ने 2 व कबीर ने 1 विकेट लिया। इस मौके पर 50 से अधिक खिलाड़ियों ने कैंप में हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here