तरुण आहूजा
नित्य संदेश, मेरठ: शास्त्री नगर सेक्टर–2 में एक नई समाचार एजेंसी/समाचार पत्र कार्यलय का जल्द शुभारंभ होने जा रहा है। यह मंच स्थानीय लोगों के लिए अपनी आवाज उठाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा, जहां क्षेत्र की समस्याएं, आसपास की घटनाएं, लेख और विज्ञापन प्रकाशित किए जा सकेंगे।
समाचार पत्र के माध्यम से जनता की समस्याओं को संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय मुद्दों का समाधान संभव हो सके। इस कार्यालय का शुभारंभ पंचशील कॉलोनी निवासी डॉ. तेजस्वी त्यागी द्वारा किया जाएगा। डॉ. तेजस्वी त्यागी की विशेषता यह है कि वे मेरठ की ही नहीं देश की पहली बेटी हैं, जो दोनों हाथों से एक साथ अलग-अलग भाषाओं में लिखने की अद्भुत क्षमता रखती हैं। इस पहल से शास्त्री नगर क्षेत्र में पत्रकारिता को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment