Sunday, March 29, 2026

सुभारती में विज्ञानोत्सव 2026 का तीसरा दिन, खेल उत्साह और एआई नवाचार का भव्य संगम



नित्य संदेश ब्यूरो


मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालयमेरठ में आयोजित विज्ञानोत्सव 2026” के तीसरे दिन बौद्धिक उत्कृष्टता और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय की समग्र छात्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित कियाजहाँ तकनीकी नवाचार और खेल प्रतिभा दोनों ही चरम पर नजर आए। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ रहींजिनका सफल समन्वय इंजीनियर मयंकेश्वर सिंह  द्वारा किया गया। 


प्रतियोगिताओं में बॉक्स क्रिकेटवॉलीबॉलबैडमिंटनशतरंज एवं कैरम जैसी प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित की गईं। इन खेलों का संचालन अनुभवी समन्वयकों के निर्देशन में हुआजिसमें डॉ. विकास शर्मा (बॉक्स क्रिकेट)इंजीनियर मयंकेश्वर सिंह (वॉलीबॉल)इंजीनियर रवि अग्रवाल (शतरंज)डॉ. संजीव कुमार (बैडमिंटन) तथा इंजीनियर अभिनव सिंह (कैरम) शामिल रहे। छात्रों ने उत्कृष्ट खेल कौशलटीम भावना और जोश का प्रदर्शन कियाजिससे पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।


वहीं दूसरी ओर प्रमुख आकर्षण शुभशास्त्र – 24 घंटे एआई हैकाथॉन 2026” का ग्रैंड फिनाले रहा। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सर्गेई कोल्त्सोव (प्रोफेसरडिपार्टमेंट ऑफ इन्फॉर्मेटिक्स एवं प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटरनेशनल रिसर्च यूनिवर्सिटी हायर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्ससेंट पीटर्सबर्ग) रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान प्रदान की।


समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण एमएमएम ऑडिटोरियम में आयोजित किया गयाजहाँ विजेताओं को उनके नवाचारपूर्ण डिजिटल समाधानों के लिए सम्मानित किया गया। हैकाथॉन का मूल्यांकन प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गयाजिसमें डॉ. कपिल (डायरेक्टर, IQAC), श्री ध्रुव नारायण (डेटा साइंटिस्टशून्य लैब्स) तथा श्री आर्य बंधु (टेक क्रिएटर) शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकतातकनीकी दक्षता एवं नवाचारपूर्ण सोच की सराहना की।


इस अवसर पर हैकशास्त्र (HackShastra) के मेंटर्स श्री जय चावला एवं उनकी टीम को 24 घंटे की चुनौती के दौरान प्रतिभागियों को निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने हेतु विशेष धन्यवाद दिया गया। समापन समारोह के दौरान प्रो. (डॉ.) शर्वण कुमार गर्ग ने प्रतिभागियों के समर्पणधैर्य और नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। तकनीकी नवाचार और खेल उत्कृष्टता से परिपूर्ण इस दिन के साथ विज्ञानोत्सव 2026” अत्यंत ऊर्जावानप्रेरणादायक और यादगार बन गया। 

No comments:

Post a Comment