नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के सुभारती पॉलिटेक्निक कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का आयोजन जनरल मोहन सिंह सुभारती खेल मैदान में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, टीम भावना और खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा रहे। इस अवसर पर सीईओ प्रो. (डॉ.) शल्या राज तथा डीन फार्मेसी प्रो. (डॉ.) सोकिंद्र कुमार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सुभारती पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुभाष चंद्र तिवारी ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष इंजीनियर इब्रान खान, इंजीनियर कुंवर आरिफ अली, श्रीमती रीना सिंह, इंजीनियर राहुल कुमार तथा इंजीनियर संदीप कुमार भी उपस्थित रहे।
खेल प्रतियोगिताओं का संचालन कॉलेज की स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा इंजीनियर शुभम त्यागी (हेड) के नेतृत्व में किया गया। समिति के समन्वयक इंजीनियर दाऊद चौहान तथा सदस्य इंजीनियर उज्ज्वल मिश्रा, इंजीनियर राजेश परिहार, वैभव पन्नू और राजकुमार दलाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट, रस्साकशी, कैरम और शतरंज जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से 100 मीटर दौड़ में सर्वाधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिससे यह प्रतियोगिता अत्यंत रोमांचक रही।
पूरे कार्यक्रम के दौरान खेल मैदान में उत्साह, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने खेल गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया तथा सहपाठियों और शिक्षकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सुभारती पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभी शिक्षक उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। अंत में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का समापन उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, एकता और टीमवर्क की भावना को और मजबूत किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
100 मीटर दौड़: प्रथम – अभिषेक कुमार (ME), द्वितीय – शिवम कुमार (EE), तृतीय – गोलू कुमार (CSE)
400 मीटर दौड़: प्रथम – तरुण कुमार (CSE), द्वितीय – मोहन कुमार (EE), तृतीय – ज्योतिष कुमार (CE)
लंबी कूद: प्रथम – विनीत कुमार (CE), द्वितीय – कुंदन कुमार (CSE), तृतीय – शुभम कुमार (CE)
शॉट पुट: प्रथम – धनंजय कुमार (CE), द्वितीय – हर्ष पुंडीर (CE), तृतीय – रिशु कुमार (CE)
डिस्कस थ्रो: प्रथम – हर्ष पुंडीर (CE), द्वितीय – रिशु कुमार (CE), तृतीय – धनंजय कुमार (CE)
रस्साकशी: प्रथम – इलेक्ट्रिकल ब्रांच, द्वितीय – मैकेनिकल ब्रांच, तृतीय – सिविल ब्रांच
शतरंज: प्रथम – जामन राजवंशी (CE), द्वितीय – आदित्य सिंह (CE), तृतीय – सुजल तोमर (CSE)
कैरम: प्रथम – नितिश एवं मेहताब, द्वितीय – प्रियरणजन एवं शबुद्दीन, तृतीय – नावेद एवं सुधीर


No comments:
Post a Comment