रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना पुलिस ने सोमवार को एक युवक को नाजायज 12 बोर बंदूक दो जिंदा कारतूस दो खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
इस मामले में थाना प्रभारी सुदीश सिरोही बताया कि आरोपी जसवंत पुत्र रामपाल ग्राम खादर पटटी थाना धनोरा मंडी जिला धनोरा को गिरफ्तार लिया आरोपी ने बताया मेरा राजकुमार पुत्र हरशरण ग्राम नीमका से 1 वर्ष से विवाद चल रहा है जिस कारण जान से मारने की नीयत से फायर कर इस घटना को अंजाम दिया जिसमें वादी का पुत्र जॉनी गंभीर रूप से घायल हो गया है घायल के परिजनों ने जसवंत को पकड़ लिया पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची आरोपी जसवंत के भी चोट आई है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।

No comments:
Post a Comment