सपना सीपी साहू
नित्य संदेश, इंदौर। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के चित्रकला विभाग एवं एकाग्र एन जी ओ द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में मूर्तिकार एवं प्रोफेसर गौरव सोनी (आर्टमीसिया कालेज आर्ट एंड डिजाइन) ने एक लाइव मॉडल को जीवंत बनाकर अपनी कड़ी मेहनत, सृजनात्मकता, एकाग्रता का परिचय देकर ऑनलाइन ऑफलाइन उपस्थित लगभग 158 प्रतिभागियों को अपनी कलात्मकता से आश्चर्यचकित कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं गौरव सोनी के स्वागत बेला से हुआ। प्राचार्य डॉ बी डी श्रीवास्तव ने अतिथि स्वागत अभिनंदन शॉल श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह देकर किया। विभागाध्यक्ष एवं कार्यशाला संयोजक डॉ कुमकुम भारद्वाज ने कार्यक्रम प्रारम्भ करते हुए बताया कि मिट्टी से खेलना सभी को अच्छा लगता है और यही मिट्टी से खेलना जब कलात्मकता का रूप धारण करके सामने आता है तो उसमें सौंदर्य जुड़ जाता है और एक मूर्तिकार अपनी राह पकड़ लेता है। एकाग्र एन जी ओ की सचिव कल्पना सिंह ने बताया कि गौरव सोनी ने 16000 मूर्ति बनाई हैं। एकाग्र एन जी ओ की प्रेसिडेंट गरिमा शर्मा ने भी कलाकार गौरव सोनी की कला की जीवंतता की सराहना की।
कार्यशाला में डॉ वी पी बैरागी प्रशासनिक अधिकारी, डॉ मनीषा जोशी आई क्यू ए सी समन्वयक , डॉ एस के छारी, डॉ सीमा शर्मा, डॉ विनीता वर्मा , डॉ उषा महोबिया, डॉ रजनी भारती , महेश विश्वकर्मा,छात्र विशेष मॉडल के रूप में तथा विभागीय छात्र छात्राओं ने पूरे समय उपस्थिति दर्ज कराई। जिससे कार्यशाला की उच्च पराकाष्ठा का अंदाजा लगाया जा सकता है। भावपूर्ण वातावरण में प्रस्तुति के पश्चात् डॉ कुमकुम भारद्वाज विभागाध्यक्ष चित्रकला ने सभी का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment